
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जातीय जनगणना का विरोध व सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर झामुमो की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसमें पूरे जिले के विभिन्न प्रखंड व नगर क्षेत्र से पांच हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गम्हरिया में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी की अध्यक्षता में हुई. इसमें आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गयी.
बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो ने कहा कि जिला मुख्यालय में आहुत धरना-प्रदर्शन ऐतिहासिक होगी. इसमें कम से कम पांच हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य है. आंदोलन में विधायक दशरथ गागराई व सविता महतो समेत जिला क्षेत्र के केंद्र से लेकर ग्रामस्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे. बैठक में उदय मार्डी, देवलाल महतो, मुन्ना मंडल, गोम्हा हांसदा, गोरखा हेंब्रम, बिरसा मुर्मू, विश्वनाथ हांसदा समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
