गम्हरिया के झुरकुली में प्रतिबंधित मांस काट रहे पांच लोग पकड़ाये, भेजे गये जेल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झरकुली रेलवे फाटक के किनारे शुक्रवार की देर रात कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित मांस काटकर ले जाते कुछ लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. साथ ही इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी गयी. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी कुणाल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान पुलिस को देख अंधेरे का लाभ उठाकर झाड़ियों की ओर घुसकर फरार हो गये. सशस्त्र बल द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से उक्त लोगों में से पाँच लोगों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया.

पकड़ाये लोगों से पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि वे प्रतिबंधित मांस काटकर सेवन करने एवं बेचने के लिए काट रहे थे. इसके बाद पकड़ाये लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. इसके तहत शनिवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया. घटना के बाद शनिवार को दोनों पक्षों के लोग थाना पहुंचे. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत किया गया. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग वापस चले गये. इस दौरान करीब छह घंटे तक थाना में माहौल गरम रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!