
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के कालिकापुर व जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत सालडीह व बलरामपुर मौजा के वनभूमि को भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर बेचे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. लगातार विभाग से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंप वनभूमि पर अतिक्रमण रोकने व भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
ज्ञापन में कहा गया है कि भू-माफिया द्वारा पहले लोगों को झोपड़ी बनाकर अस्थायी रूप से जमीन दी जा रही है, जिसके बाद धीरे-धीरे उस पर मकान बनाकर जमीन को अतिक्रमण किया जा रहा है. इसको लेकर कई बार विभाग के पदाधिकारियों से शिकायत की गयी, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला. ज्ञापन सौंपने वालों में धानाई हांसदा, लोकेश्वर टुडू, सोम टुडू, राकेश टुडू, सुरेंद्र टुडू, करण टुडू आदि शामिल थे.
