गुवा में आंधी-बारिश से तबाही, विशाल बरगद का पेड़ गिरा, चार परिवार बेघर

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. गुवा में गुरूवार की देर शाम आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई. गुवा रेलवे स्टेशन और नर्सरी के बीच स्थित घनी आबादी वाली बस्ती में एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक भरभरा कर गिर पड़ा. इस हादसे में बस्ती के चार घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.

प्रभावित परिवारों में सपन पात्रो, महादेवी सिन्हा, भोला भट्टाचार्य और रघु गिरी के नाम शामिल हैं. हादसे के वक्त सभी घरों में लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को जान-माल की गंभीर हानि नहीं हुई. दर्जनों लोग बाल-बाल बच गए, परंतु इन परिवारों के लाखों रुपये मूल्य के सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए हैं.

पेड़ गिरने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए. पीड़ितों का कहना है कि अब उनके पास रहने तक की जगह नहीं बची है. वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने के कार्य में जुट गई है. स्थानीय प्रशासन से भी पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है.

प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से पुनर्वास और मुआवजे की गुहार लगाई है. स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने भी घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. बारिश का मौसम जारी रहने के कारण इलाके के अन्य पेड़ों को लेकर भी लोगों में भय व्याप्त है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!