
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के मुड़िया में श्रद्धालुओं द्वारा निर्मित शिव, माँ काली व शनि महाराज मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ. पहला दिन करीब 351 महिला श्रद्धालुओं ने स्थानीय तालाब से कलश यात्रा निकाल अनुष्ठान स्थल में स्थापित की गयी.
दूसरे दिन शुक्रवार को वाराणसी से आये यज्ञाचार्य संजय कुमार शास्त्री, छिन्नमस्तिका आश्रम क् उप यज्ञाचार्य गोवर्धन शास्त्री, बोकारो के यज्ञाधीश पंडित बाबा बड़ाल जी, पुरूलिया के पुजारी अनादि बड़ाल व बोकारो के सहयोगी पुजारी विक्की बनर्जी द्वारा मंदिर व प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. इसके पश्चात शनिवार को पूर्णाहुति व भंडारा कर अनुष्ठान का समापन होगा.
