गम्हरिया में दी गयी ओलचिकी के जनक गुरू गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. टायो गेट स्थित सरना उमूल में ओलचिकी के जनक गुरू गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनायी गयी. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रोफेसर डॉ राजू माझी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, राष्ट्रीय सूड़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मंडल व खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति के महासचिव उदय मार्डी ने पंडित मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर डॉ माझी ने वर्तमान समय में समाज के युवा अपनी भाषा को भूल रहे है. इसे बचाकर रखना हमारे लिए चुनौती बन गयी है. उन्होंने कहा लिपि किसी समुदायिक की भाषा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है. इसलिए हमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व अपने क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है.

इस दौरान सदस्यों ने अपनी भाषा व संस्कृति की रक्षा के लिए ग्रामस्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही राज्य के स्कूल में ओलचिकी की पढ़ाई शुरू करने व क्षेत्रीय भाषा का शिक्षक बहाली करने की मांग सरकीर से की गयी. कार्यक्रम में कोंदा बेसरा, हेमंत मार्डी, बुद्धेश्वर मार्डी, अनिल सोरेन, गौरी शंकर टुडू, पप्पू बेसरा, गोरखा हेंब्रम आदि लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!