जेएसएससी की परीक्षा में भूमिज भाषा को शामिल करने की मांग

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के बिकानीपुर में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की बैठक हुई. इसमें संगठन मजबूती समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. सदस्यों ने बताया कि उनकी मांगों में जेएसएससी की परीक्षा में भूमिज भाषा को शामिल कराने तथा मैट्रिक परीक्षा के लिए भूमिज भाषा कोड आवंटित कराना है.

इसके अलावा समाज के सदस्यों से होने वाले जनगणना में अपनी जाति व भाषा भूमिज तथा धर्म के कॉलम में आदिवासी लिखने की अपील की गयी. वहीं समाज का प्रखंड सम्मेलन 27 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए संयोजक मंडली का गठन किया गया, जिसमें कालीचरण सरदार को मुख्य संयोजक बनाया गया.

इसके अलावा बलराम सिंह सरदार, अजीत सिंह सरदार, तारा सिंह सरदार, सुमित्रा सिंह सरदार, भरत भूमिज, सुकलाल सिंह सरदार, रमेश सरदार, उमेश सरदार, जितेंद्र सिंह सरदार को सदस्य बनाया गया. बैठक में प्रदेश पदाधिकारी युधिष्ठिर सरदार, खिरोद सरदार, पागा सरदार, अनिल सरदार समेत गम्हरिया, आदित्यपुर, बड़ा हरिहरपुर, निश्चितपुर, मणिपुर, बुरूडीह, खुदीडीह, हुदू, ऊपरबेड़ा, जयकान, खुदीबेड़ा आदि जगहों से समाज के सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!