
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया के लिए प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय के नीचे कराये जाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया. साथ ही जिले के वरीय पदाधिकारियों से इसकी शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी.
जानकारी के अनुसार जिला परिषद की ओर से ग्रामीण क्षेत्र छोटा गम्हरिया के लिए प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मोतीनगर गम्हरिया में करवाया जा रहा है, जबकि शिलापट्ट में ना तो प्राक्कलित राशि, निर्माण कार्य की अवधि या ना तो संवेदक का नाम अंकित किया गया है. यहीं नहीं योजना से संबंधित जानकारी बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी को भी नहीं दी गयी है.
मामले को लेकर डीडीसी आशीष अग्रवाल ने बताया अगर पंचायत के योजना को नगर निगम क्षेत्र में करवाया जा रहा है तो यह गलत है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा. विदित हो कि इससे पूर्व भी जिला परिषद फंड का उपयोग नगर निगम क्षेत्र में किया गया है. इसका विरोध किये जाने पर योजना में संसोधन किया गया था.
