राजकीय मध्य विद्यालय ईटागढ़ में डिजिटल क्लास से शिक्षा हुई आसान, बच्चों को मिल रहा त्वरित ज्ञान

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. एक ओर सरकारी विद्यालयों में संसाधनों की कमी से बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी हो रही है. वहीं गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत में संचालित राजकीय मध्य विद्यालय ईटागढ़ में डिजीटल क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा मिलने से बच्चों को त्वरित ज्ञान मिल रहा है. स्कूल द्वारा डिजीटलाइजेशन शिक्षा की शुरूआत किये जाने की पहल का मुखिया संध्यारानी सरदार समेत पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहना किया गया.

स्कूल निरीक्षण में पहुंची मुखिया श्रीमती सरदार ने कहा कि सरकारी स्कूल में बच्चों को डिजीटल क्लास के माध्यम से शिक्षा दिया जाना अच्छी पहल है. इसे प्रखंड के अन्य स्कूल में भी लागू करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राजकीय मध्य विद्यालय ईटागढ़ को पूरे राज्य में मॉडल स्कूल बनाने का प्रयास किया जायेगा.

मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया सह जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर ने कहा कि डिजीटल माध्यम से शिक्षा मिलने से बच्चों को किसी प्रकार की जानकारी हासिल करने में आसानी होगी. वहीं इससे बच्चों को अपने पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी. स्कूल में दो शिक्षक व एक शिक्षिका पदस्थापित है. श्री सरदार ने कहा कि संसाधनों की कमी से बच्चों को होने वाली परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जायेगा.

विदित हो कि आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड को आगे लाने के मुख्य बिंदुओं में डिजीटलाइजेशन शिक्षा को बढ़ावा देना भी शामिल है. इसकी शुरूआत राजकीय मध्य विद्यालय से शुरू हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!