
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कपाली ओपी अंतर्गत दोमुहानी-कांदरबेड़ा मुख्य सड़क पर रुगड़ी स्थित गोल्डी होटल के समीप शनिवार की शाम मालवाक 407 वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान चांडिल थाना अंतर्गत दालग्राम निवासी नरेश सरदार (24) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार के नरेश सरदार अपने बड़े भाई संतोष सिंह सरदार का पथरी के उपचार हेतु बिस्टुपुर स्थित स्टील सिटी अस्पताल में भर्ती को देखने गया था. जिसके बाद बड़े भाई को अस्पताल से छुट्टी कराया और चार पहिया वाहन से चांडिल भेज दिया. इसके बाद वह बाइक से चांडिल लौट रहा था.
लौटने के दौरान डोबो- रुगड़ी के समीप तीखा मोड़ पर मालवाहक 407 वाहन की चपेट में आ गया. उक्त घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा उसे ईलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत नरेश सरदार को मृत घोषित कर दिया. मृतक दो भाइयों में छोटा था, जो सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर कोलाबिरा स्थित एक कम्पनी में वेल्डर का काम किया करता था.
