
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. मइयां सम्मान से वंचित आवेदकों के आवेदन में हुई त्रुटियों में सुधार लाने, उनका डीबीटी करने तथा लाभ उठा रहे लाभूकों का भौतिक सत्यापन के लिए शनिवार को ईटागढ़, मुड़िया व दुग्धा में पंचायत सचिवालय में शिविर लगाया गया. इस दौरान कई वार्ड सदस्य भी योजना का लाभ लेते पाये गये. वैसे वार्ड सदस्यों को अयोग्य घोषित कर राशि वापस करने, अन्यथा कार्रवाई करने की तैयारी शुरू की जा रही है. विभाग के इस निर्णय पर योजना का लाभ ले रहे वार्ड सदस्यों द्वारा आपत्ती प्रकट की गयी. साथ ही उक्त निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग सरकार से की गयी.
वार्ड सदस्यों ने कहा कि वे ग्रामस्तर के जनप्रतिनिधि जरूर है, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें वेतन नहीं दिया जाता है. ऐसे में अगर योजना का लाभ लेने पर राशि वापस करने या फिर कार्रवाई करने की चेतावनी दी जाती है तो योजना का लाभ ले रहे पूरे प्रखंड के वार्ड सदस्य सामुहिक इस्तीफा देने को विवश हो जायेंगे. मामले को लेकर ईटागढ़ पंचायत के वार्ड सदस्य जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री सह पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगायी.
श्री सरदार ने कहा कि ग्रामीण वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ने में रूचि नहीं रखते है. गांवों में काफी समझा-बुझाकर उन्हें नामांकन करवाया जाता है. वैसे में अगर योजना का लाभ ले रहे वार्ड सदस्यों से राशि वापस करने की चेतावनी दिया जा रहा है, तो दुर्भाग्य की बात है. उन्होंने फैसले पर पुनर्विचार करने या फिर मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्यों का प्रतिमाह दस हजार रुपये वेतन के रूप में भुगतान करने की मांग की.
