डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी ने विधवा को दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत मोतीनगर की कौशल्या महतो नामक विधवा महिला को उसके पड़ोसी मंगल घोष व उसकी पत्नी द्वारा डायन होने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी. इससे भयभीत महिला ने आदित्यपुर थाना व पद्मश्री छुटनी महतो को आवेदन देकर न्याय व सुरक्षा की गुहार लगायी.

बीरबांस स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंची पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी मंगल घोष की मां का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया है. उसके बाद से ही मंगल द्वारा उसे डायन कहकर प्रताड़ित करने लगा. इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. वहीं बुधवार सुबह उसका घर से निकलने वाला रास्ता को भी मंगल ने घेराबंदी करना शुरू कर दिया. इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगा. उक्त घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों में भय का माहौल बन गया है. शिकायत पाकर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है.
मंदिर का जमीन घेरने का विरोध करने पर लगाया आरोप
मामले को लेकर मंगल घोष ने बताया कि आरोप गलत है. घर के बगल में एक मंदिर है, जिसका जमीन को कौशल्या महतो द्वारा घेरने का प्रयास कर रही है. मेरे नेतृत्व में बस्ती के लोगों ने विरोध शुरू किया तो झूठा आरोप लगाकर फंसाने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!