कांड्रा में अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा मोड़ में संचालित मंडल स्टोर के संचालक चित्तरंजन मंडल को अपराधियों ने गुरूवार की रात गोली मारकर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. वहीं मौके पर जुटे लोगों ने घायल श्री मंडल को इलाज के लिए अस्पताल ले गये.

जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात श्री मंडल दुकान में थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे. इसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच बकझक होने लगी. इसी दौरान अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया. घटना के कारणों का पत् नहीं चल पायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
20 दिनों में दूसरी घटना, अपराधियों को पकड़ने में पुलिस विफल
कांड्रा में किसी व्यवसायी पर गोली मारकर घायल करने की यह 20 दिनों मे दूसरी घटना है. इससे पूर्व 19 अप्रैल को डुमरा-कांड्ा मार्ग पर बानाडुंगरी में भी अपराधियों ने व्यवसायी संजय बर्मन को गोली मारकर फरार हो गये. घटना के 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. वहीं लगातार घट रही अपराधिक घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है. वहीं अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. इससे लोगों में भय का माहौल बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!