दिव्यांग छात्र सिंघराई का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा में नव प्राथमिक विद्यालय बालीडीह के दिव्यांग छात्र सिंघराई हांसदा समफलता हासिल कर गम्हरिया प्रखंड का नाम रौशन किया गया.

सिंघराई जन्म से ही लोकोमोटर डिसेबिलिटी से ग्रसित है. उसकी माता गृहणी, जबकि पिता मजदूरी कर परिवार का भरन-पोषण करते हैं. सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद अपनी लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल कर उसने साबित कर दिया कि इरादा मजबूत हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है.

उसकी सफलता पर बीइइओ सुब्रता महतो ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि सिंघराई की सफलता अन्य दिव्यांग छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. रिसोर्स शिक्षिका सीमा कुमारी ने बताया कि छात्र को स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत एक हजार रुपया प्रति माह प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलता है. उसकी इस सफलता पर ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन के सदस्यों ने भी हर्ष जताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!