धतकीडीह सब स्टेशन के खिलाफ फिर आंदोलन करेगा अखिल भारतीय आदिवासी-मूलवासी रक्षा मोर्चा

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा पंचायत अंतर्गत धतकीडीह में सब स्टेशन निर्माण का कार्य दोबारा शुरू होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. मामले को लेकर ग्रामीणों की बैठक अखिल भारतीय आदिवासी-मूलवासी रक्षा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष संग्राम मार्डी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सब स्टेशन निर्माण के विरोध में दोबारा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.

श्री मार्डी ने कहा कि निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण शुरू से आंदोलन करते आ रहे है. आंदोलन की वजह से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों से फिर कार्य शुरू कर दिया गया है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. अब निर्माण कार्य का विरोध करते हुए चरणबद्ध तरीके से जिला मुख्यालय तथा विधानसभा व राजभवन के समक्ष आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में विश्वजीत महतो, सुनील महतो, संध्यारानी महतो, मंजू महतो, धुंधी देवी, उष्मा देवी, सुशीला महतो समेत मोर्चा के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.


रैयतदारों ने लगाया सड़क निर्माण कार्य पर रोक
गम्हरिया के रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा से बुरूडीह व सालडीह पंचायत के कई गांवों को जोड़ते हुए सालडीह मोड़ तक बन रहे करीब 16 किमी सड़क निर्माण कार्य को पिंड्राबेड़ा के पास ग्रामीणों ने रोक दिया.

मामले को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने बैठक कर उक्त निर्णय लिया. ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण विकास विरोधी नहीं है, लेकिन एजेंसी द्वारा रैयतदारों से बिना वार्ता किये ही उनकी जमीन पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू किया जाना न्याय संगत नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले एजेंसी जमीनदाताओं के साथ बैठक कर मुआवजे की राशि तय करे, तभी निर्माण कार्य शुरू होने दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!