
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ़ पंचायत अंतर्गत तिरीलडीह बैष्टमडीह में गुरूवार दस अप्रैल से 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन होगा. 13 अप्रैल तक चलने वाले अनुष्ठान में झारखंड व बंगाल के सात कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है, जिसमें कृष्ण महतो, मोहन चंद्र माझी, नकुल सहदेव कैवर्त, हेमचंद्र गोस्वामी, मोकरो कैवर्त, बीरबल कैवर्त व रामानंद महतो कीर्तन मंडली शामिल है.
समिति के संरक्षक रवींद्र सरदार टाइगर ने बताया कि अनुष्ठान का शुभारंभ गुरूवार को खरकई नदी से कलश यात्रा निकाल की जायेगी. वहीं 13 अप्रैल रविवार को धूलट, नाम भंग व भोग वितरण कर अनुष्ठान का समापन होगा.

गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ़ में बासंती पूजा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इससे पूर्व जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री सह पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर ने माता के समक्ष पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की.
कार्यक्रमों के पश्चात गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन कर पूजा का समापन हुआ. इस मौके पर निरापद महतो, पाराशर महतो, उमा पदो महतो, शुभेंदु रजक, सुभाष महतो, गोकुल महतो आदि उपस्थित थे.
