
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने गम्हरिया प्रखंड के बुरूडीह, रापचा व कालिकापुर पंचायत के कई गांवों का दौरा किया पहले श्री टुडू सरना उमूल पहुंचे, जहां युवाओं के साथ बैठक कर उन्हें क्षेत्र में सक्रिय रहकर समस्याओं को उठाने की सलाह दी.
इसके पश्चात युवाओं के साथ श्री टुडू मुर्गाघुटू तिलका चौक पहुंच तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उसके बाद बुरूडीह पंचायत के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मिले. साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए समाधान करवाने का आश्वासन दिया.
वहीं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश युवाओं को दिया. इस मौके पर गणेश टुडू, चरण हांसदा, नरसिंह हेंब्रम, सुरेश मुर्मू, सुकराम हांसदा, काले बेसरा, सुकलाल हेंब्रम, रतन टुडू, रामू मुर्मू, लखींद्र बेसरा, होपना टुडू समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
