
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. श्री श्री चड़क पूजा समिति न्यू बस्ती डुंगरी टोला पार्वतीपुर में चार से छह अप्रैल तक चड़क पूजा का आयोजन किया जायेगा. इसको सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों की बैठक समिति के अध्यक्ष किशन मार्डी की अध्यक्षता में हुई. इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा व तैयारियों पर चर्चा की गयी.
श्री मार्डी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना की जायेगी. वहीं पांच अप्रैल की रात छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा, जिसे सफल बनाने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद चैतन सहिस की टीम चाकुलिया आदिवासी जय मां विषहरी छऊ नृत्य पार्टी व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद गम्भू कर्मकार का दल भारतीय जनकल्याण छऊ नृत्य संप्रदाय को आमंत्रित किया गया है.
छह अप्रैल भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर तीन दिवसीय पूजा का समापन होगा. बैठक में रबींद्र बास्के, डॉक्टर महतो, दानूराम महतो, मंगल हांसदा, राणा महतो, पेटू लोहार, राजू हेंब्रम, भारत माझी समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे.
