चौपाल लगाकर समस्याओं से अवगत हुए आजसू पार्टी कार्यकर्ता, प्रखंड प्रभारियों की हुई नियुक्ति

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के राजगांव के नूतनडीह में आजसू पार्टी की ओर से चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो व उपाध्यक्ष सुसेन महतो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. साथ ही समाधान करने के लिए पहल करने का आश्वासन दिया गया.

इससे पूर्व अतिथि केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामरतन महतो, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अंगूर महतो, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा महतो, दिलीप महतो, दिनेश महतो, अनुमंडल सचिव सहदेव महतो, महिला मोर्चा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष देवीती महतो व मानसिंह लोहार ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. अतिथियों ने कहा कि कोर कमेटी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पंचायतों में अभियान चलाकर पदाधिकारी ग्रामीणों की समस्या से अवगत होंगे.

कार्यक्रम के दौरान कई महिला-पुरूष पार्टी में शामिल हुए, जिन्हें अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया. इसके अलावा विभिन्न प्रखंड एवं नगर निगम में प्रभारी की नियुक्ति की गयी, जिसमें गम्हरिया : दुर्गा चरण महतो, दिनेश कुमार महतो. सरायकेला : रूप सिंह मुंडा, बसंत कुमार महतो. राजनगर : दिनेश हांसदा, रामरतन महतो. खरसांवा : सत्यनारायण महतो, दिलीप कुमार महतो. कुचाई : शिव कुमार शाह. आदित्यपुर नगर निगम : महेश्वर महतो, सत्यनारायण महतो. सरायकेला नगर : सुसेन महतो व महेश्वर महतो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!