
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जमशेदपुर से चाईबासा को जोड़ने के लिए गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ व आसंगी के मध्य खरकई नदी पर बने पुल से होकर शनिवार से आवागमन ठप हो गयी. जानकारी के अनुसार पुल तक पहुंचने के लिए किसी प्रकार का सरकारी रास्ता नहीं होने के कारण राहगीरों को रैयती जमीन से होकर आवागमन करना पड़ रहा है.
अधिकांश लोग चाईबासा या राजनगर जाने के लिए चार पहिया वाहनों से उक्त मार्ग का उपयोग करते है. रोजाना वाहनों के आवागमन से खेत की जमीन बंजर होती जा रही है. वहीं सरकार द्वारा पहुंच पथ निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं किये जाने से नाराज आसंगी की ओर रैयतदार ने पुल तक पहुंचने वाली कच्ची सड़क को काटकर आवागमन बाधित कर दिया. इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है.
