गम्हरिया में आदिवासी सांवता सुसार आखाड़ा के सदस्यों साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने किया बैठक, कांग्रेस पर भड़के

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदिवासी सांवता सुसार आखाड़ा के सदस्यों की बैठक गम्हरिया स्थित सरना उमूल में हुई. इसमें आदिवासियों के अस्तिव की रक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी.

बैठक में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी है. पहले उन्होंने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आदिवासी धर्म कोड को जनगणना से हटवाया. साथ ही ईसाई मिशनरियों के प्रभाव में आकर आदिवासी नेता बाबा कार्तिक उरांव ने के डिलिस्टिंग प्रस्ताव को कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया. श्री सोरेन ने आदिवासी नेता बाबा कार्तिक उरांव ने संसद में जो डिलिस्टिंग प्रस्ताव पेश किया था, उसे सख्ती से लागू करने की मांग की, ताकि वैसे लोग जिसने आदिवासी परंपराओं का परित्याग कर ईसाई या इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया हो, उन्हें अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं से अलग रखा जा सके.

उन्होंने कहा कि अंदोलन संथाल से शुरू होकर पूरे राज्य में चलेगा. दूसरे चरण में शीघ्र ही कोल्हान में आंदोलन शुरू होगा. इस दौरान ग्रामस्तर पर जाकर आदिवासी समाज के लोगों को जागरूक कर आंदोलन में शामिल किया जायेगा. बैठक में नायके प्रवीण सोर्न, मुखिया मोहन बास्के, आखाड़ा के संयोजक सोनाराम मार्डी समेत विभिन्न क्षेत्र से समाज के लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!