
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आदिवासी मूलवासी विस्थापित प्रभावित श्रमिक स्वावलंबी सहकारी समिति पदमपुर द्वारा गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के पदमपुर स्थित आधुनिक पावर कंपनी गेट के पास एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया. वहीं उनकी मांगों को लेकर 15 दिनों में पहल नहीं करने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गयी.
धरना का नेतृत्व कर रहे भोला हेंब्रम ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में जमीन दाताओं के अंशधारी को योग्यता के अनुसार स्थायी नौकरी उपलब्ध करने, अधिग्रहण के पश्चात बकाया रैयतदरों को अविलम्ब मुआवजा भुगतान करने, पूर्ण रूप से विस्थापितों को घर का मालिकाना हक देने, 10 वर्षों से कंपनी के अंतर्गत विस्थापित महिला/पुरुष कर्मचारियों को स्थायी नियोजित करने आदि शामिल है. धरना देने वालों में भोला हेंब्रम, प्रधान मार्डी, भैरव हेंब्रम, कालीचरण सरदार, गणेश रूईदास, संजय मार्डी, सुरेश हांसदा, बीरसिंह बास्के समेत करीब 99 परिवार के सदस्य शामिल थे.
वहीं आधुनिक पावर कंपनी के मानव संसाधन के प्रमुख अनिल कुमार सोनी का कहना है कि किसी तथाकथित समिति का सांकेतिक धरना पर बैठना समझ से परे है. कंपनी में पहले से ही स्थापित एवं मान्यता प्राप्त पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावित स्वावलंबी श्रमिक सहयोग समिति सक्रिय है एवं इस तरह के मामले समिति के माध्यम से ही अनुशंसित होते हैं.
