
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नीति आयोग की दो सदस्यीय टीम ने आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड का दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिन यशपुर पंचायत का भ्रमण किया. सबसे पहले टीम उदयपुर टोला के लुपुंगडीह पहुंची, जहां महिला समिति के सदस्यों द्वारा टीम में शामिल युवा कार्य व खेल विभाग के निदेशक बंगाराराजू वीवीकेके थटावर्थी व उपसचिव उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के ललित कुमार सिंह का स्वागत किया गया.
इस दौरान टीम ने महिलाओं से सरकारी स्तर पर मिल रही योजनाओं की जानकारी ली. साथ ही उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना किया. इस दौरान महिलाओं ने गुड़ पीठा देकर विदाई दी गयी. इसके पश्चात टीम के सदस्य गंजिया बराज के निरीक्षण भवन सभागार में आयोजित किसान जनसंवाद में शामिल हुए.

इस दौरान किसानों ने कृषि कार्य से जुड़ा अपना-अपना अनुभव से अतिथियों को अवगत कराया. इस दौरान मुख्य अतिथि श्री थटावर्थी ने कहा कि जब तक किसान किसी ना किसी फार्मस सोसाइटी से जुड़ते है. तब तक उन्हें कृषि कार्य को लेकर मिल रही सुविधा का पूर्ण ज्ञान नहीं मिल पायेगा. इसको देखते हुए उन्होंने शत प्रतिशत किसानों को किसी ना किसी फार्मर सोसाइटी से जोड़ने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को उनके मेहनत के हिसाब से लाभ मिल सके.
जनसंवाद के पश्चात टीम गंजिया बराज पहुंची, जहां बराज से खेतों तक पहुंचायी जा रही सिंचाई पानी का अवलोकन किया. साथ ही योजना से संबंधित जानकारी ली. टीम ने यशपुर पंचायत सचिवालय में पशु टीकाकरण का भी निरीक्षण किया.
