गम्हरिया में झामुमो की बैठक में 25 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झामुमो केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार पार्टी के केन्द्रीय महाधिवेशन के पूर्व जिला स्तर पर पार्टी के सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक संचालन करने तथा सभी पंचायत एवं वार्ड समितियों का गठन/पुनर्गठन करने को लेकर जिला संयोजक मंडली की बैठक गम्हरिया में हुई. इसमें संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए बूथस्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही सरायकेला विधानसभा अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड में 25 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया. इसके लिए प्रखंड व पंचायत स्तर पर संयोजक मंडली का गठन किया गया. वहीं समितियों का गठन करने की कार्ययोजना को पूर्ण रूप देने के सम्बंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के सभी स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और अगले महीने तक सभी पंचायत एवं वार्ड समितियों का पुनर्गठन किया जायेगा. इसके साथ ही प्रखंड, नगर और पंचायत समितियों का गठन भी किया जायेगा. सभी संयोजक मंडली सदस्य बूथ स्तर तक जाएंगे और नए सदस्य जोड़ने का काम करेंगे. प्रखण्ड/नगर में भी जिला के तर्ज पर संयोजक मंडली गठित करने का निर्णय लिया गया है, जो प्रखंड प्रभारी के मार्गदर्शन में सांगठनिक कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. बैठक में गणेश चौधरी, गणेश माहली, कृष्णा बास्के, डब्बा सोरेन, सुधीर महतो, सोखेन हेंब्रम, अमृत महतो, बीरेंद्र प्रधान, भुंडा बेसरा, जगदीश महतो, मंगल माझी समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!