
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया के जुड़ियाबेड़ा स्थित सरकारी नाला को रोककर कंपनी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है. अप्रत्यक्ष रूप से सीतारामपुर डैम में मिलने वाले नाला का रास्ता रोके जाने से उसका पानी आस-पास के खेतों में प्रवेश कर गया है. इसकी वजह से करीब दस एकड़ जमीन पर कृषि कार्य प्रभावित हो गया. नाला को छोड़कर निर्माण कार्य करने की लगातार अपील के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखने से आक्रोशित जेएलकेएम कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो के नेतृत्व में सीओ को ज्ञापन सौंप नाला को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की गयी. इसके लिए पार्टी द्वारा सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया, अन्यथा अंचल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी. इस दौरान सीओ अरविंद बेदिया ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो, अभिषेक वर्मा आदि शामिल थे.
