गोहनाडीह में 108 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाल की गयी हरिमंदिर की प्रतिष्ठा

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत गोहनाडीह बीरराजपुर रेलवे स्टेशन के पास पाताल वासिनी मां मनसा मंदिर समिति व श्रद्धालुओं के सहयोग से नवनिर्मित हरि मंदिर की प्रतिष्ठा की गयी. इस दौरान संचालक नीलकमल महतो के नेतृत्व में 108 कुंवारी कन्याओं ने श्रीरामपुर तालाब से कलश यात्रा निकाली गयी. साथ ही अनुष्ठान स्थल पर स्थापित कर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. श्री महतो ने बताया कि पहला दिन मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात बुधवार से अष्टम प्रहर अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. वहीं 24 जनवरी को धूलट व नामभंग कर समापन किया जायेगा. अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में दुग्धा श्मशान काली मंदिर के संस्थापक आर्तत्रण दास, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राम बाबा आश्रम के व्यवस्थापक मृत्युंजय बाबा, बाऊल साधु हरेकृष्ण बाबा व राकेश बाबा शामिल होंगे. कलश यात्रा व प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य पुजारी नीलकमल तिवारी, अवध तिवारी व अजय पंडा समेत संचालक फणी नायक, समिति के अध्यक्ष उज्जवल महतो, सचिव भरत महतो, कोषाध्यक्ष राजेंद्र महतो, बुद्धेश्वर नायक, दिनेश पांडेय, आदित्य नायक, प्रकाश पाठक समेत काफी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!