केक काटकर मां खांदो देवी ने शहीद सांसद पुत्र सुनील महतो की मनायी जयंती, जेएलकेएम ने भी दी श्रद्धांजलि

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. शनिवार को दिवंगत सांसद सुनील महतो की जयंती समारोह मनायी गयी. वीर शहीद सांसद सुनील महतो स्मृति रक्षा समिति की ओर से छोटा गम्हरिया स्थित समाधिस्थल पर आयोजित जयंती समारोह में विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल होकर दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान पूर्व सांसद की मां खांदो देवी पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, हरेलाल महतो, रविशंकर कुमार, सत्यनारायण महतो, समिति के अध्यक्ष सुसेन महतो व दुर्गाचरण महतो आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही केक काटकर अपने पुत्र की जयंती मनायी. उन्होंने कहा कि पुत्र की हत्या के 17 वर्ष बाद भी हत्या का खुलासा नहीं हो पाना दुर्भाग्य की बात है. इस दौरान लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया.

वहीं जेएलकेएम ने गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो के नेतृत्व में समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक महतो, नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो, अमीन मंडल, विना महतो, सबिता महतो, नमिता महतो, प्रेम महतो, सुजीत महतो आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!