25 हजार में बाइक देने के नाम पर युवक से 1.18 लाख की ठगी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जैसे-जैसे लोग साइबर ठगों के खिलाफ जागरूक हो रहे है. ठग नये-नये उपाय अपनाकर भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है. इसी प्रकार की घटना कांड्रा थाना क्षेत्र के एक युवा के साथ घटित हुई, जिसमें साइबर ठगों ने उसे 25 हजार रुपये में बाइक देने के नाम उसके खाते से 1.18 लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित युवक ने साइबर थाना में लिखित शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई करने की गुगहार लगायी है. शिकायत के अनुसार उसे एक अंजान नंबर पर कॉल आया था, जिसमें 25 हजार रुपये में बाइक देने की बात कही गयी. साथ एक स्कैनर भेजकर उसमें पैसा डालने को कहा गया. 25 हजार में बाइक पाने की लालच में युवक ने तत्काल 25 हजार रुपये भेज दिया. इसके कुछ देर बाद ही युवक के खाते से 1.18 लाख रुपये कट गया. अचानक इतनी बड़ी रकम खाते से गायब हो जाने से युवक काफी चिंतित है. युवक द्वारा शिकायत किये जाने के बाद साइबर पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!