मुखिया पति सह पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार के घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पारा शिक्षक संघ ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

परिजनों से मिलते पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पंचायत के मुखिया पति सह पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. घटना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा स्व सरदार के घर पहुंचे. साथ ही घटना पर दुःख प्रकट करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने कहा इस तरह की घटना दर्शाती है कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है. वे घर के पास इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है और प्रशासन को भी चुनौती देने का काम कर रहे हैं. वहीं घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को भूमिज समाज के लोग व विभिन्न दल के कार्यकर्ता गम्हरिया थाना पहुंचे. साथ ही सांकेतिक सड़क जाम करते हुए 48 घंटे में गिरफ्तार नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी.

इसके अलावा घटना से आक्रोशित पारा शिक्षकों ने गम्हरिया थाना में प्रदर्शन कर घटना की निंदा की गयी. साथ ही एसपी के नाम का ज्ञापन सौंप मृतक के परिजन को 50 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की गयी. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 21 दिसंबर को एसपी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!