जगह-जगह श्रद्धांजलि के बाद हुआ सोनू सरदार का अंतिम-संस्कार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार का रविवार को पार्वती घाट में अंतिम-संस्कार कर दिया गया. इससे पूर्व पोस्टमार्टम के बाद शव को आदित्यपुर एस टाइप चौक लाया गया, जहां शव वाहन को फूलों से सजाया गया. इसके बाद छोटा गम्हरिया में ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद रायबासा व राजगांव मोड़ में पंचायतवासियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी. वहां से शव को उनके घर ले जाया गया. घर में पारंपारिक रीति-रिवाज से अंतिम प्रक्रिया के बाद शव यात्रा निकाली गयी. इस दौरान उदयपुर चौक में लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पार्वती घाट में अंतिम सस्कार किया गया.

परिजनों से मिलते विधायक गागराई
परिजनों से मिले विधायक दशरथ गागराई
घटना की सूचना पाकर शनिवार की रात विधायक दशरथ गागराई पत्नी बसंती गागराई के साथ बडडीह पहुंचे. साथ ही घटना पर दुःख प्रकट करते हुए परिजनों को ढंढस बंधाया. घटना के बाद से ही सोनू सरदार की पत्नी मुखिया पार्वती सरदार की तबीयत बिगड़ गयी है. लगातार चिकित्सक उनके घर में पहुंच उनकी स्वास्थ्य की जांच कर रहे है. वहीं विधायक गागराई ने भी उनका हालचाल जाना. इसके अलावा पारा शिक्षक संघ के सदस्य भी शनिवार को अपने संघ के दिवंगत जिलाध्यक्ष स्व सरदार के घर पहुंचे. साथ ही घटना पर दुःख प्रकट करते हुए विकट परिस्थिति में परिवार के साथ रहने का आश्वासन दिया. इसके अलावा बीआरपी सीआरपी जिला सचिव श्रीनिवास सतपति ने भी घटना पर दुःख प्रकट करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन करने की मांग की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!