कुमारडुंगी में भालू के हमले से महिला घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड. कुमारडुंगी थाना अंतर्गत जोजोहातु गांव में भालू ने एक महिला को नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. भालू ने महिला का सिर, चेहरा, मुंह में नोच दिया एवं दाहिना आंख बाहर कर दिया. इसके अलावा उसका दाहिना हाथ भी टूट गया है. घायल महिला को परिजनों ने कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया. यहां भी उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. लोगों ने बताया घायल महिला बुधनी बागे शौच करने खेत की ओर गयी थी. इसी दौरान भालू दौड़कर उसके पास आया और हमला कर दिया. महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और महिला को उठाकर घर लाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!