ड्यूटी के लिए निकली युवती एक माह से लापता, अपहरण का आरोप

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बस्ती से ड्यूटी के लिए निकली 22 वर्षीय युवती एक माह से लापता है. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाने पर एक माह बाद उसके अपहरण होने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में बोलाइडीह के एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए युवती की खोजबीन करने की गुहार लगायी गयी है. परिजनों के अनुसार दस नवंबर को युवती ड्यूटी के लिए निकली है, जो अभी तक वापस नहीं लौटी है. परिजनों के अनुसार युवती ड्यूटी से छुट्टी होकर घर आ रही थी, तभी आपराधिक प्रवृति के उक्त युवक ने कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर पिस्तौल का भय दिखाकर उसको जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!