
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर गम्हरिया थाना अंतर्गत ऊषा मोड़ जाहेरथान के पास खड़े स्क्रैप लदा ट्रैलर से टकराकर बाइक सवार दंपती घायल हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त दंपती गम्हरिया से तमाड़ स्थित अपना घर जा रहे थे, तभी जाहेरथान के पास खड़े ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दिया. घटना के वक्त मौके पर मौजूद खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति के पदाधिकारी उदय मार्डी, भोमरा माझी व गोम्हा हांसदा समेत स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से उठाया. साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी. श्री माझी ने बताया कि गम्हरिया थाना मोड़ से ऊषा मोड़ तक जगह-जगह सड़क किनारे भारी वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है, जो दुर्घटना का कारण बन रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है, तो जाहेरगाड़ समिति आंदोलन करेगी.
