चाईबासा के लोहरदा में अज्ञात वाहन के धक्के से बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, खेलने के क्रम में गिरकर छात्रा हुई बेहोश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहरदा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से एक बच्ची घायल हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इससे आवागमन प्रभावित हो गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और लोगों को समझा बुझकर जाम हटाया गया. वहीं संत जेवियर बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास की एक छात्रा खेलते समय गिरने से बेहोश हो गयी. घायल छात्रा शीला बरजो कक्षा 8 की छात्रा है. उसे उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया. यहां उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार छात्रा मैदान में अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान वह गिरने से बेहोश हो गयी. घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गयी. परिजन मनोहरपुर दो में रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!