समस्याओं को लेकर एसयूसीआइ(सी) ने किया गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. पेंशन से संबंधित उत्पन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ( कम्युनिस्ट) ने गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया. साथ ही अंचलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंप समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गयी. संगठन के विष्णुदेव गिरी के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के अधिकांश लाभुक मइयां सम्मान योजना समेत विभिन्न प्रकार के पेंशन योजना से वंचित है. इसकी वजह से रोजाना उन्हें प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा. इसके अलावा कई माह से वृद्धा, विधवा पेंशन के लाभुकों का पेंशन भुगतान बंद हो जाने से उनके बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी. उक्त समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी. प्रदर्शन करने वालों में रैन कुमार सिंह, मुरारी शरण, राम प्रताप सिंह, मौसुमी मित्रा, मंजुला सिंह, सपना चक्रवर्ती, रंजीत कुमार समेत संगठन के सदस्य शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!