चाकुलिया-शीशाखून सड़क पर जीरापाड़ा के समीप दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत पांच घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. चाकुलिया-शीशाखून सड़क पर जीरापाड़ा के समीप दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई. उक्त घटना में पिता-पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार चाकुलिया स्थित लोधाशोली पंचायत की देवशोल निवासी संजय सिंह अपने पुत्र अभिषेक सिंह के साथ पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी स्थित अपने बहनोइ के घर से चाकुलिया वापस लौट रहे थे. वहीं पश्चिम बंगाल के राजकुशमा निवासी धारा नायक, सौदापाड़ा निवासी सपन नायक और बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा निवासी सपन नायक एक बाइक पर सवार होकर शीशाखून की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जीरापाड़ा के समीप घुमावदार सड़क के दोनों ओर लंबे-लंबे घास उग जाने के कारण दोनों वाहन चालक एक दूसरे को देख नहीं पाये और दोनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गयी.

घायल बाइक सवार युवक

ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी. एंबुलेंस के सहारे पांचो घायलों को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ सुषमा किरण नाग ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायल पिता-पुत्र संजय सिंह एवं अभिषेक सिंह की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क के किनारे उगे झाड़ियों की सफाई करवाने की मांग की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे लंबी-लंबी झाड़ियां और घास उग जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. सड़क के किनारे उगी झाड़ियों के कारण बाइक सवार अथवा वाहन चालक की नजर दूर तक नहीं जा पाती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!