काम के दौरान सुरक्षाकर्मी की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर गेट पर प्रदर्शन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. औद्योगिक क्षेत्र के आदित्यपुर थाना अंतर्गत केंदू गाछ मोड़ के पास स्थित गीता सेल्स कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत भक्तिपद दास (61) काम के दौरान जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा इलाज के लिए जमशेदपुर तथा रांची स्थित रिम्स ले गये,जहां उनकी मृत्यु हो गयी. घटना के बाद परिजनों द्वारा गुरूवार को जेएलकेएम कार्यकर्ताओं के सहयोग से शव के साथ कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया. साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे. करीब तीन घंटा बाद सुरक्षा एजेंसी जी सेवन के पदाधिकारी व कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों द्वारा परिजनों के साथ वार्ता की. इसमें चार लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी. साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजे राशि का चेक प्रदान किया गया. इसके बाद परिजनों ने आंदोलन को स्थगित करते हुए शव को लेकर चले गये. वार्ता में इंटक जिलाध्यक्ष केपी तिवारी जेएलकेएम नेता तरूण महतो, दीपक महतो, गोपाल महतो, प्रदीप महते, उमेश महतो के अलावा एजेंसी के सूरज त्रिपाठी आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!