रामबाबा आश्रम में गीता जयंती नौ दिसंबर से, समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत विजय तरण रामबाबा आश्रम में नौ दिसंबर से तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती समारोह का आयोजन होगा. अनुष्ठान की तैयारी के लेकर आश्रम के व्यवस्थापक मृत्युंजय बाबा की अध्यक्षता में आयोदन समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें तैयारी पर चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि पहला दिन संजय नदी से कलश यात्रा निकालकर अनुष्ठान का शुभारंभ होगा. दूसरे दिन देश के विभिन्न प्रांतों से आये साधु-संतों द्वारा भक्तों के बीच आशीर्वचन दिया जायेगा. वहीं 11 दिसंबर को पूर्णाहुति व भंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन किया जायेगा. इस दौरान बाउल संगीत समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!