अलग-अलग जगह हुए सड़क दुघर्टना में दो महिला समेत चार लोग घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड. अलग-अलग तीन जगहों पर सड़क हादसे में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार करने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. घायल होने वालों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुलसाई निवासी सावित्री होनहागा, पिंकी होनहागा, तांतनगर ओपी क्षेत्र के उलीडीह गांव निवासी गोपाल गोप, टोंटो थाना क्षेत्र के पेरतोल गांव निवासी सुरेश नाइकी शामिल है. सभी को हाथ पैर और शरीर में चोट आयी. जानकारी के अनुसार सावित्री और पिंकी होनहागा स्कूटी से गिर गयी थी. वहीं गोपाल गोप को साप्ताहिक बाजार भरभरिया से लौटते समय रास्ते में एक अनियंत्रित छोटा हाथी (सवारी वाहन) ने धक्के मारी. इस हादसे में श्री गोप का दाहिना पैर टूट गया.उसका सिर में भी चोट आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार करने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने पर एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. तीसरी घटना टोंटो थाना क्षेत्र के पेरतोल गांव के पास सुरेश नाइटी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया. गिरने से उसका पैर, सिर, दोनों हाथ में चोट आयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!