दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत डुमरा पंचायत के बैजनाथपुर में दिन में ही हाथियों के निकलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. इस दौरान हाथियों के झुंड ने खेतों में खूब उत्पात मचाते हुए कई एकड़ जमीन पर लगे धान के फसल को भी बर्बाद कर दिया. मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गयी, लेकिन विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किये जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब छह माह से विद्युत आपूर्ति ठप है. इसका लाभ उठाते हुए रात को हाथियों ने जंगल के रास्ते गांव में प्रवेश कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया. इसके अलावा हाथियों ने खेतों का भ्रमण कर कई किसानों के फसलों को बर्बाद कर दिया. पीड़ित किसानों में विलोम किस्कू, गुरूचरण माझी, गुरुबारी मझिआन, रबिंदर माझी, फुचु माझी, सोमचांद किस्कू आदि शामिल है.

