सरायकेला-खरसावां, झारखंड. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क मार्ग के रुगड़ी गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ पर टकरा गया. उक्त घटना में बाइक सवार रांका निवासी 40 वर्षीय गुरुपद स्वांसी की मौत हो गई. वह पत्नी के साथ अपना घर रांका जाने के समय अनियंत्रित होकर एक पेड़ से बाइक टकरा गई. वहीं पत्नी सुरक्षित बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुपद स्वांसी किसी कार्य हेतु तिरुलडीह थाना क्षेत्र के पॉयलोंग गांव से अपनी पत्नी के साथ अपना घर लौट रहा था, जहां अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से उसकी मौत हो गई. सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचे. थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे ने बताया कि शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घटना गुरुवार देर शाम की है.
