पुराना चाईबासा के पास कार के पीछे बाइक टकरायी, तीन घायल

पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड. मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पुराना चाईबासा के पास कार के पीछे से बाइक टकरायी.जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये. इसमें दो नाबालिग और एक बालिग है. तीनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. घायलों की पहचान टोंटो थाना क्षेत्र के सुंडी सुरनियां गांव निवासी मिलकन सिंह हेस्सा (17), सत्य हेस्सा (15)और विजय हेस्सा (24) शामिल है. इस हादसे में मिलकन सिंह हेस्सा को गंभीर चोट आयी है. उसका चेहरे और मुंह में चोट आयी है. वहीं विजय का हाथ और सत्य का शरीर में चोट आयी है. घटना गुरुवार शाम करीब 6.15 बजे की है. घायल विजय हेस्सा ने बताया कि बाइक मिलकन सिंह हेस्सा चला रहा था. वे तीनों एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा बस स्टैंड आ रहे थे. में पुराना चाईबासा के पास आगे जा रही कार को चालक ने अचानक रोक दिया. जिससे बाइक पीछे से कार पर टकरा गयी. वे तीनों गिर पड़े. बताया कि मिलकन सिंह हेस्सा बाहर मजदूरी करने जाने के लिए उसे बस स्टैंड छोड़ने आ रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!