कुचाई -खरसावां सड़क पर जिलिंगदा भुरी तालाब के पास दो बाइक के टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कुचाई-खरसावां सड़क पर जिलिंगदा भुरी तालाब के पास दो बाइक के टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में बांधडीह गाँव के विजय पाहन ,मोयरा मुंडा एवं सनी लाकडा सामिल हैं. घटना गुरुवार शाम की है. बताया जा रहा है कि विजय पाहन व मोयरा मुंडा एक बाइक पर थे जबकि दूसरा बाइक पर सनी लकड़ा था.सनी लकड़ा आगे-आगे चल रहा था, इस दौरान भूरी तालाब के पास दोनों बाइक आपस मे टकरा गए, जिससे तीनों गिर पड़े. अत्यधिक स्पीड रहने के कारण सनी लकड़ा का एक पांव टूट गया है, इसे इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करते हुए उसे जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल भेजा गया है, जबकि विजय पाहन व मोयरा मुंडा का इलाज खरसावां में चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!