अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी ने गम्हरिया व आदित्यपुर थाना अंतर्गत कई बीलू घाटों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सापड़ा-गौरी घाट से अवैध रूप से बालू खनन कर ढुलाई कर रहे तीन ट्रैक्टर को आदित्यपुर थाना अंतर्गत सापड़ा- दोमुहानी रोड पकड़ा गया. साथ ही संबंधित वाहनों से कागजात की मांग करने पर चालकों ने चालान दिखाने में असमर्थ रहे. इसके बाद तीनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. इस दौरान चालकों ने मौके का लाभ उठाकर फरार हो गये. विभाग की उक्त कार्रवाई से अवैध रूप से बाल उठाव करने वाले लोगों में हड़कंप मच गयी है. श्री सतपथी ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!