मइयां सम्मान योजना से वंचित महिलाएं पहुंची गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ से वंचित गम्हरिया प्रखंड व आदित्यपुर नगर निगम के लाभार्थियों में रोष व्याप्त है. विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद भी राशि नहीं आने से चिंतित महिलाएं सोमवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय पहुंची. साथ ही संबंधित कर्मी के समक्ष रोष प्रकट करते हुए राशि उपलब्ध कराने की मांग की गयी. योजना से वंचित लाभुकों से प्रखंड मुख्यालय में दिनभर भीड़ उमड़ी रही. इस संबंध में संबंधित कर्मी ने कहा कि तकनीकी त्रुटी की वजह से दूसरी किस्त का भुगतान नहीं हो पाया होगा. इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचा दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!