सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर कोलाबिरा ओपी अंतर्गत जीवनपुर मोड़ के पास ट्रेलर ने ऑटो को टक्कर मार दिया. उक्त घटना मे ऑटो पर सवार महिला जामबहाल निनासी मालती कैवर्त व पश्चिम बंगाल के बलरामपुर जिले के रायडीह बेड़ादा का राकेश कुंभकार घायल हो गया, जबकि एक महिला साधनी कैवर्त को हल्की चोट लगी. घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार दोनोंं महिलाएं कदमा हाट, जबकि राकेश अपने चाचा के पास गम्हरिया जा रहा था. राकेश दुगनी में ईंट भट्टा में काम कर रहे अपनी मां और बड़े भाई से मिलने आया था. गम्हरिया जाने के क्रम में जीवनपुर मोड़ के पास ट्रेलर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दिया.
