
ट्रैफिक सिग्नल के लिए खोदा गया गड्ढा
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर गम्हरिया क्षेत्र के दो स्थानों में ट्राफिक सिग्नल लगाने का कार्य शुरू हुआ. सीएसआर के तहत एक निजी कंपनी द्वारा प्रशासन के सहयोग से निर्माण के लिए लाल बिल्डिंग चौक व गम्हरिया थाना मोड़ को चिन्हित किया गया है, जहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. विदित हो कि गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास प्रतिदिन काफी भीड़ लगी होती है. वहीं थाना मोड़ के पास भी कंपनियों के वाहनों की वजह से राहगीरों के परेशानी झेलनी पड़ती है. ट्रैफिक सिग्नल लग जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी.
