
सड़क पर गिरे इंजन ऑयल से फिसलकर गिरा बाइक सवार
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर श्रीडूंगरी के पास गुरूवार दोपहर इंजन ऑयल गिरने से कई बाइक सवार फिसलकर घायल हो गये. राहगीरों को गिरते देख लोगों ने इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहगीरों को धीमी गति से सावधानीपूर्वक परिचालन करने की सलाह दी. इस दौरान कुछ देर तक उक्त मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही.
