सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विद्या भारती स्कूल गम्हरिया के छात्र सह हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्य दुर्गा प्रसाद बास्के को बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वागत किये जाने से स्कूल के सदस्यों में हर्ष व्याप्त है. इसको लेकर शुक्रवार को स्कूल परिसर में समारोह आयोजित कर छात्र दुर्गा प्रसाद बास्के समेत गाइड्स के प्रदेश सचिव अमित मोदक व संयुक्त सचिव प्रणय रॉय को सम्मानित किया गया. इस मौके पर स्कूल के सचिव हिमांशु सरकार, अध्यक्ष सुधांशु सरकार समेत स्कूल प्रबंधन के सदस्य उपस्थित थे.
