सीनी हाट परिसर स्थित काली मंदिर के दान पेटी की हुई चोरी

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सीनी स्थानीय हाट परिसर स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर के दान पेटी कि चोरी विगत 19 नवंबर रात्रि को हुई. दूसरे दिन प्रात पूजा करने पहुंचे स्थानीय भक्तों द्वारा देखा गया की मंदिर में रखा दान पेटी नहीं है. जिसकी सूचना मंदिर कमिटी को दी गई. मंदिर कमिटी के लोग पहुंचकर मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटज के द्वारा चोरी की घटना के सत्यता के आधार पर स्थानीय ओपी को सूचना दी गई. चोरो ने दान पेटी में रखे पैसे को ले भागे. एक सप्ताह पूर्व भी सीनी बाजार स्थित बजरंग बलि मंदिर का भी दान पेटी की चोरी हो गई थी.चोरी की घटना से स्थानीय लोंगो में स्थानीय प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है क्योंकि इनदिनों सीनी में चोरी की घटना बढ़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!